हिन्दी कविता वाचन प्रतियोगिता
*कक्षा :द्वितीय *
राष्ट्र एकता दिवस के उपलक्ष्य में सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर कक्षा २ के लिए एक हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका शीर्षक था एक भारत श्रेष्ठ भारत इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का संचालन आयरा, सानवी और आरव शर्मा ने सुचारू रूप से किया। निर्णायकों की भूमिका सुश्री प्रियंका कुमारी (प्रणिका की माता कक्षा प्रथम स्नफलावर)और सुश्री सारिका गिरी (विहान गिरी की माता कक्षा के.जी डैसीज़ ) ने निभाई।
पुरस्कार विजेता
प्रथम पुरस्कार: वीर वतन (द्वितीय डैफोडिल) और देवांश (द्वितीय स्नफलावर)
द्वितीय पुरस्कार: कुंश कुमार और अध्ययन सिंह (द्वितीय डेज़ीज़)
तृतीय पुरस्कार: प्रत्युषा झा (द्वितीय डैफोडिल)
इस प्रतियोगिता ने न केवल विद्यार्थियों की कविता वाचन क्षमता को उजागर किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि की। शुभकामनाएँ सभी विजेताओं को!
.jpeg)

No comments:
Post a Comment