14 सितंबर 'हिंदी दिवस' के अवसर पर 'हिंदी विभाग' के द्वारा 1 से 9 सितंबर के मध्य ,हिंदी-कक्षाओं में विभिन्न गतिविधियों - दोहा गायन, कविता वाचन, भाषण, समूह चर्चा, स्वरचित त्वरित गीत-गायन व स्वरचित लेखन आदि का आयोजन किया गया।
'हिंदी दिवस' की पृष्ठभूमि व आवश्यकता पर चर्चा करते हुए, बच्चों से हिंदी भाषा के इतिहास तथा राष्ट्रीय स्तर पर इस के बढ़ते महत्व पर परिचर्चा की गई। बच्चों ने मातृभाषा, संपर्क भाषा एवं राजभाषा के रूप में 'हिंदी' की विभिन्न भूमिकाओं पर अपने विचारों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति की।
छात्रावास में बच्चों ने हिंदी भाषा में विभिन्न व्यावहारिक विषयों पर आधारित आशुभाषण में अपने साथ घटित घटनाओं एवं जीवन की व्यावहारिक बातों का उल्लेख करते हुए मज़ेदार व आत्मविश्वास पूर्वक प्रस्तुतीकरण किया। कुछ बच्चों ने हिंदी भाषा में स्वरचित 'देशभक्ति त्वरित गीत' का त्वरित लय-ताल में सुरीला प्रस्तुतीकरण किया।
सभी गतिविधियों में बच्चों ने रुचिपूर्वक भाग लेकर, अपने मन की सच्ची भावनाओं को विभिन्न भाषिक रूपों में अभिव्यक्त किया ।
.jpeg)


.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)


No comments:
Post a Comment